“‌ इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से अरुंधति कौशल करेगी डॉक्टरी की पढ़ाई”

(परागपुर:वालिया)

गरली की अरुंधति कौशल ने नीट में 531 अंक हासिल किए हैं।उनका स्टेट रैंक 68 है व अरुंधती कौशल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एम बी बी एस की पढ़ाई करेंगी।जानकारी देते हुए उनके  पिता सुदर्शन धीमान ने बताया कि उनका बेटा शिवम कौशल एम बी बी एस अंतिम वर्ष में  राजकीय मेडिकल कॉलेज राधाकृष्णन कॉलेज हमीरपुर में पढ़ाई कर रहा है ।

सुदर्शन कुमार खुद गरली के एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक पिछले काफी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं व उनकी पत्नी  पुष्पा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  गरली में  शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।  इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के साथ अपने दोनों बच्चों को इस आयाम तक पहुंचने में अपना भरपूर योगदान दिया है। इनका पैतृक गांव  गुरनवाड, तहसील  डाडा सीवा, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी हैं।

इस बेटी ने  गरली के साथ-साथ अपने गांव व जिला का नाम रोशन किया है। अरुंधती कौशल का कहना है कि मैं इस आयाम पर पहुंचने के लिए अपने स्कूल के अध्यापक,अपने माता-पिता व भाई को प्रेरणा स्रोत मानती हूं। उनके मार्गदर्शन से ही आज मैं यह मुकाम हासिल कर पाई हूं।अरुंधति के अनुसार जीवन में मैं कोशिश करूंगी कि इससे ज्यादा मेहनत करके मैं एक अच्छी  डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सकूं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading