किरण राही/पधर/मण्डी।
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण एनएच 154 पधर से मंडी सड़क बिजनी के पास भारी मलबा गिरने से बंद हो गया है।अभी उसे खोलने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग मंडी की तरफ जाने के लिए साहल से गरलोग ,कटिंडी और पाली-नगरोटा-कटिंडी का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि थोड़ी देर के बाद इन मार्ग को एक तरफा कर दिया जाएगा जो कि मंडी जाने के लिए साहल- गरलोग मार्ग का उपयोग कर सकते हैं और पधर की ओर आने के लिए कटिंडी – नगरोटा- पाली मार्ग का उपयोग कर सकते है।
उन्होंने बड़े वाहनों के ड्राइवरो से अपील की है कि वह अभी थोड़े समय के लिए जहां पर हैं, वहीं सुरक्षित स्थान पर रुकें।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा पधर ,डायनापार्क, कटिंडी रोड का निरीक्षण किया जा रहा है सही पाए जाने पर उसे पर भी ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा । उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि जरूरी न होने पर अनावश्यक सफर न करें ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.