किरण राही/पधर (मंडी)।
मोहड़धार गांव में फोरलेन की जद में आए मकान को गिराने में कपनी प्रंबंधक गरीब परिवार पर बार बार दवाब बना रहा है। बच्चों से लेकर परिवार ने कंपनी पर डराने धमकाने का आरोप भी लगाया। चरणदास ने बताया कि उनकी गौशाला को फोरलेन कंपनी ने गिरा दिया है। मकान और गौशाला का उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है।
फोरलेन द्वारा मकान के दोनों तरफ कटिंग किए जाने और ल्हासे गिरने से गरीब चरण दास के मकान को गिरने का खतरा बना हुआ है। गत रात को हुई बारिस में मकान के ढहने के भय से परिवार के सदस्यों ने खुले आसमां के नीचे रात बीताई।

मकान को बने खतरे को लेकर उन्होंने एसडीएम पधर को भी सूचना दी है लेकिन प्रशासन भी गरीब परिवार की कोई मदद नहीं कर रहा है। चरणदास के घर के समीप सावित्री देवी का मकान भी पूरी तहत ल्हासे की चपेट में आने से गिरने की कगार पर है। इस परिवार की भी प्रशासन गुहार लगाने के बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा है। चरणदास के मकान और गौशाला पर हिस्सेदारों ने कोर्ट से स्टे लगा रखा है। जिसके चलते उसे मुआवजा नहीं मिल पाया है।

कोर्ट स्टे के बावजूद फोरलेन कंपनी ने गौशाला को गिरा दिया है। चरण दास ने बताया कि उसने अपने पिता से जमीन खरीद कर ली हैै। जमीन की रजिस्टरी उसके नाम पर है। घर और जमीन फोरलेन में चले जाने से वह पूरी तरह भूमिहीन हो गए हैं। चरणदास ने प्रशासन से पुर्नवास पुर्नस्थापन अधिनियम के तहत परिवार का पुर्नस्थापन करने की मांग की है।

प्रभावित सावित्री देवी ने बताया कि फोरलेन में जमीन घर सब कुछ चले जाने से उसके परिवार के सभी सदस्य बेघर हो गए हैं। वह भूमिहीन हो गए हैं। रहने के लिए पक्का शैड बनाया जो भी ल्हासे की चपेट में आ गया है और कभी भी गिर सकता है। परिवार के सदस्य बारिस में खुले आसमां के नीचे रात बीताने को विवश हो गए हैं। प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं ंकर रहा है। प्रशासन से पुर्नस्थापन को लेकर बार बार मांग कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि गरीब परिवार की प्रशासन कोई सुनवाई नही ंकर रहा है। पंचायत उप प्रधान अविनाश कटोच ने चरणदास और सावित्री देवी के मकान को बने खतरे का जायजा लिया। उन्होंने बेघर हुए दोनों परिवारों की सुध लेने की मांग एसडीएम पधर से की है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मोहड़धार गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों के लिए उचित व्यवस्था करने को लेकर कदम उठाए जाएं ताकि फोरलेन कार्य प्रभावित न हो और प्रभावितांे की भी प्रशासन के माध्यम से उचित सहायता की जा सके।

कार्यकारी एसडीएम पधर भावना वर्मा ने बताया कि भूअधिग्रहण कार्यालय से क्षेत्रीय कानूनगो बीरी सिंह को मौका रिर्पोट तैयार करने को आदेश दिए हैं। प्रशासन की ओर से फोरलेन कंपनी को भी प्रभावित परिवारों के घर के समीप सुरक्षा दीवार लगाने बारे लिखित कार्यवाही प्रशासन ने की है। प्रशासन मामले पर कड़ा संज्ञान ले रहा है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.