उपायुक्त  ने  बदाह-2  में किया ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ का उद्घाटन                                                   राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी को मिलेगा नया आयाम


उपायुक्त कुल्लू  तोरुल एस. रवीश ने कुल्लू  के बदाह-2  में ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ (Integrated Farming Cluster) का विधिवत उद्घाटन किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से स्थापित  इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों, विशेषकर स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आय के साधनों में वृद्धि करना है।


इस क्लस्टर के माध्यम से 120 स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय कृषि, बागवानी  उत्पादों का प्रसंस्करण करके मूल्यवर्धन कर स्थानीय तथा बाहर के बाजार की मांग की आपूर्ति की जाएगी।
इस क्लस्टर के माध्यम से एक ही स्थान पर खेती, पशुपालन और अन्य सहायक कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने  कहा कि यह क्लस्टर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे न केवल उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी कम होगी।  उपायुक्त ने बल दिया कि किसान इस क्लस्टर के माध्यम से आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाएं ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्थापित यह क्लस्टर बदाह और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करेगा।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने क्लस्टर का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दयाराम सहित  NRLM के प्रतिनिधी  उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading