पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित


पालमपुर,


उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की।गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह हर वर्ष की भांति शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न  स्कूलों तथा कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियां द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल के स्कूलों तथा कॉलेजों के छात्रों द्वारा देश-भक्ति तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक को दर्शाते कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


कार्यक्रम का आरम्भ स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ होगा। कार्य्रकम में स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाएगा। बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार,डीएसपी लोकेन्द्र नेगी, तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading