प्रथम राष्ट्रीय स्तर रोवर्स एवं रेंजर्स जंबूरी 9 जनवरी से 13 जनवरी तक गांव दूधली जिला बालोद छत्तीसगढ़ में हुई आयोजित                                                 राजकीय महाविद्यालय खुंडिया के रोवर्स दल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने सक्रिय रूप से लिया भाग




मिलाप कौशल खुंडियां



प्रथम राष्ट्रीय स्तर की रोवर्स एंड रेंजर्स ‌जंबूरी 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दूधली गांव, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय खुण्डियाँ के रोवर्स दल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।

उन्होंने पायनियरिंग, हिमाचली सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति, रोवर्स एंड रेंजर्स परेड, यूथ पार्लियामेंट, फूड प्लेजा में हिमाचली व्यंजनों की प्रस्तुति, प्रदर्शनी में हिमाचल की अद्भुत चीजों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय एकता के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली प्रांत के दल का नेतृत्व किया ।

उन्होंने दूधली गांव, कोबा गांव और स्थानीय स्कूल में हिमाचल रोवर्स – रेंजर्स की टुकड़ी का नाइट हाइकिंग के दौरान नेतृत्व किया, जहां उन्होंने स्थानीय संस्कृति की विविधता को जाना, पांच राज्यों के रोवर्स  रेंजर्स और स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और उन्हें प्रेरित किया।

रोवर्स एंड रेंजर्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व भी किया और स्थानीय लोगों को जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिताओं में भी उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट के प्रभारी और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. शशि कुमार के नेतृत्व में जनवरी के इस राष्ट्रीय मंच पर राजकीय महाविद्यालय खुण्डियाँ की भागीदारी के लिए महाविद्यालय का समस्त स्टाफ गौरवान्वित हुआ है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading