बिलासपुर,
जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर द्वारा उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत घुमारवीं में महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। इस फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में लगभग 40 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण प्रक्रियाओं, सब्सिडी, बीमा, उद्यम पंजीकरण एवं ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान सफल महिला उद्यमी रेखा ने उद्योग विभाग की एमएमएसवाई योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपने व्यवसाय के विस्तार से संबंधित अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित महिला उद्यमियों को प्रेरणा मिली।यह कार्यक्रम रैम्प परियोजना के घटक-7 “सोशल इंक्लूजन” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ करना तथा उन्हें बाजार से जोड़कर सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में जिले की महिला उद्यमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में ईओ (इंडस्ट्रीज) घुमारवीं पूनम कुमारी, यूको बैंक, बिलासपुर (एलडीएम कार्यालय) से एलडीएम चंद्रशेखर, आरसेटी बिलासपुर के निदेशक अजय, एनआरएलएम योजना से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बिलासपुर देशराज, एनयूएलएम योजना से सिटी मिशन मैनेजर, बिलासपुर वंदना चैधरी, तथा ब्लॉक कार्यालय सदर, घुमारवीं से मिशन एग्जीक्यूटिव बॉबी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.