मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भारतीय जनता पार्टी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र 12 के खुड़ियां मंडल में शुक्रवार को ज्वालामुखी भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि , ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटीया, मंडल अध्यक्ष संजय राणा, जिला महामंत्री जिला देहरा युवा अजय राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्वालाजी अजय राणा, खुड़िया मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, संजीव राणा,पृथ्वी चंद, कश्मीर सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानसिंह राणा, हरभजन सिंह और भाजपा के बहुत से विशिष्ट और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन किया ।

पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही है सरकार और सरकारी विभागों पर अपना आक्रोश जताया है पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी सड़कों बंद पड़ी पानी की स्कीमों और इस बार भारी बारिशों के साथ हुई प्राकृतिक आपदा में हुए लोगों के जान माल और रास्ते बंद होने के कारण बसों के न चलने छात्रों को होने वाली परेशानियों और बेवजह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रही एफ आई आर कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आम जनता को जो परेशानियां इस वक्त झेलनी पड़ रही है उसके लिए धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और तहसीलदार खुंडियां को ज्ञापन दिया और आगे भी अगर सरकार द्वारा या वर्तमान विधायक द्वारा यही रवैया रहा तो आगे इसी तरह के धरना प्रदर्शन और आक्रोश रेलिया या भूख हड़ताल की जाएगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.