उपायुक्त ने किया पोषण माह 2025 के आठवें संस्करण का शुभारम्भइस वर्ष पोषण माह 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा

बिलासपुर,
उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह 2025 के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह आठवां पोषण माह होगा, जिसमें राज्य, जिला, परियोजना और आंगनबाड़ी स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार के पोषण माह में मोटापा नियंत्रण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, पुरुष सहभागिता तथा “एक पेड़ मां के नाम” जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।


पोषण माह के दौरान आईवाईसीएफ परामर्श सत्र, व्यंजन प्रतियोगिता, फिटनेस चैलेंज, योग दिवस, किचन गार्डन अभियान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त “पोषण भी पढ़ाई भी” थीम के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में स्टोरी टेलिंग, पपेट शो और एक्टिविटी आधारित शिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, रेडियो जिंगल्स, सोशल मीडिया अभियान और सामुदायिक रेडियो का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि, खाद्य, आयुष, जल जीवन मिशन, खेल एवं युवा विभाग सहित विभिन्न विभागों और स्थानीय संस्थाओं की सहभागिता से यह अभियान सुपोषित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading