खुंडियां की 25 पंचायतों के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित:संजय राणा

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां क्षेत्र में सड़क ,पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के आभाव में लोग जीने को मजबूर हैं । क्षेत्र की सड़कों की इतनी बुरी दुर्दशा है कि पता ही नहीं चलता कि खड्डों बाली सड़के हैं चंगर क्षेत्र की तमाम सड़कों का बुरा हाल है दो साल पहले आई आपदा में टूटी हुई सड़कों को आज दिन तक सही ढंग से मुरम्मत नहीं की गई और आज दो साल बाद भी क्षेत्र की कई सड़कें अपने जीर्णोद्धार को तरस रही हैं यह आरोप खुंडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राणा से प्रदेश सरकार पर लगाएं हैं।

उन्होंने कहा कि सपड़ी से पनहार सड़क जो चंगर क्षेत्र की लाइफ लाइन है उसका पिछले दो सालों से बुरा हाल है इस सड़क के बीच जो थलाकन के पास पुलिया बह गई है उसको एक महीने से ऊपर हो गया उसको ठीक करवाने की हिम्मत ना सरकार ने दिखाई ना ही प्रशासन ने पिछले एक महीने से सब मूक दर्शक बने हुए हैं, अगर सरकार व प्रशाशन मुस्तैदी दिखाते तो लोगों को सुविधा मिल सकती थी उस जगह वैकल्पिक मार्ग का निर्माण हो सकता था परन्तु चंगर के लोगों को सरकार और प्रशासन ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है ।

मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने आरोप लगाया कि जो केंद्र सरकार द्वारा स्कीम है जैसे नाबार्ड, प्रधानमंत्री सड़क योजना का श्रेय लेने की लगी है। खुंडियां तहसील में ऐसा कोई भवन नहीं है जहां पर 100 से 200 लोग बारिश या धूप में बैठ सके 2022 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खुंडियां में मुख्यमंत्री भवन के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत किए थे और उस समय उसका टेंडर भी हो गया था परन्तु उसका काम भी आज दिन तक नहीं हुआ।

वहीं मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने सरकार व प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द चंगर क्षेत्र की सड़कों पर ध्यान केंद्रित करे ताकि स्कूली बच्चों, सरकारी,अर्ध सरकारी व अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में पहुंच सकें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading