मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की गांव पंचायत अलुहा आघार में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला बीते दिवस घर से दराट लेकर पशुओं को घास लेने गई थी पर काफी समय बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आई तो घर के सदस्यों व आस-पड़ोस के लोगों द्वारा बहुत ढूंढा गया पर उक्त महिला का कोई पता नहीं चला।सुबह जब परिवार के सदस्यों ने तलाश करना शुरू की तो पाया कि उक्त महिला कुशला देवी नाले में औंधे मुंह गिरी हुई थी तथा उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी खुंडियां पुनम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला की पहचान कुशला देवी पत्नी अजीत कुमार गांव अलुहा आघार डाकघर टिहरी तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।जिसकी आयु लगभग 55 वर्ष है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार व अन्य लोगों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं तथा परिवार में दो बेटों ने किसी के भी ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। साथ ही कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देहरा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी रखी है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.