किरण राही/पधर/ मंडी।
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने उपमण्डल पधर में 19अगस्त को सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों और आगनबाड़ी केन्द्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

उपमंडल पधर में भारी वर्षा और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों के चलते स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी के बच्चों की आवाजाही सुरक्षित नहीं हो सकती है। आवाजाही को प्रतिंबंधित करने के लिए शिक्षण संस्थानों को 19 अगस्त को एक दिन के लिए बंद किया गया है।उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक सुरक्षा का मामला है, अतः इन संस्थानों के प्रमुख आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.