कई नई गतिविधियों से कलरफुल होगा होली उत्सव : अभिषेक गर्ग


वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर), फैशन शो, फ्लैश मॉब, चित्रकला प्रदर्शनी और कई अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी
वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तृतीय गायक को मिलेंगे 25 हजार रुपये
हमीरपुर 18 फरवरी। एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस बार के होली उत्सव को और भी ‘कलरफुल’ बनाने के लिए कई नई गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है।

इन गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को सांस्कृतिक समिति के अन्य सदस्य अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एडीसी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इस बार वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

23 और 24 फरवरी को आयोजित होने वाले ऑडिशन के दौरान ही इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का भी चयन किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के लिए 16 से 30 वर्ष तक के युवा कलाकार पात्र होंगे। अगले राउंड के लिए जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।

 
वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाले गायक को 25 हजार रुपये मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव-2026 के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।


एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।


एडीसी ने बताया कि फैशन शो, फ्लैश मॉब, सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, महिलाओं की रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी होली उत्सव को ‘कलरफुल’ बनाया जाएगा। इनमें महिलाओं और जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading