राजकीय महाविद्यालय मझीण में प्रेरक व्याख्यान का आयोजन, विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के महत्वपूर्ण सूत्र दिए गए



मिलाप कौशल खुंडियां


राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण के टैलेंट मेंटरिंग प्रोग्राम तथा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. सारिका के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में फ्रीडम फाइटर पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी से प्राचार्य  डॉ. चंदन भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में डॉ चंदन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए कहा कि नियमित रूप से पानी पीना, पर्याप्त नींद लेना तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाना सफलता की पहली शर्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ लेखन अभ्यास और परीक्षा में प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्तर लिखते समय शब्द-सीमा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने विद्यार्थियों को 45:15 नियम अपनाने की सलाह दी — अर्थात 45 मिनट अध्ययन के बाद 15 मिनट का विश्राम, जिससे एकाग्रता और कार्यक्षमता बनी रहती है। साथ ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सेवानिवृत प्राचार्य बलजीत जमवाल के साथ प्रो. आरती गुप्ता, डॉ. मुक्तामणि, डॉ. नीलम, प्रो. मोहिनी एवं प्रो. लकी भी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading