पीढ़ीगत सम्बद्धता कार्यशाला आयोजित*


कुल्लू,

बुधवार को देव सदन में संरक्षित वृद्धावस्था कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सशक्तिकरण तथा नई एवं पुरानी पीढ़ी के बीच बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन में किया गया।


     कार्यक्रम में उपमण्डलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने परिवार एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया और उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में वृद्धजन और युवा पीढ़ी के सम्बन्धों में एक बहुत बड़ा अन्तर आ चुका है जिससे समाजिक तौर पर हमारे समाज़ का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है ।


    कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, सामाजिक सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली तथा परिवार एवं समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही युवा पीढ़ी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद एवं सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


     कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, साइबर ठगी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि वरिष्ठ नागरिक उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकें और धोखाधड़ी से बच सकें। 


    इस अवसर पर पूर्व आईएएस हँस राज ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारीलाल शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्त्ति उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक एवं सक्रिय जीवन जी सकें और युवा पीढ़ी और वृद्धजनों के बीच बढ़ते अन्तर को समाप्त किया जा सके।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading