शिक्षा मंत्री 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी      सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में करेंगे उद्घाटन


मंडी,
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 20 फरवरी को मंडी प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटमार्स के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे।


सांयकाल में शिक्षा मंत्री सेरी मंच, मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड का शुभारम्भ करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।शिक्षा मंत्री 20 फरवरी की सायं मंडी में रात्रि विश्राम करेंगे तथा 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading