
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका चरण-दो के अंतर्गत 1300 करोड़ रुपये व्यय करेगी, जबकि आगामी तीन वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शनिवार सायं पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिसमें प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए। प्रदेश में पहली बार इस प्रकार का सीधा संवाद आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों के विकेंद्रीकरण से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार होंगे और तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.