*छिंज-मेले हमारी धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के परिचायक :मलेंद्र राजन**विधायक ने पलाखी छिंज-मेले में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*

इंदौरा,
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज पलाखी में पारंपरिक छिंज-मेला प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों की भारी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कुश्ती खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।


   इस अवसर पर विधायक ने छिंज मेला कमेटी, पलाखी को लंगर हाल निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने आयोजन समिति को अलग से 21 हजार की राशि भी प्रदान की।उन्होंने कहा कि लंगर हाल के निर्माण से श्रद्धालुओं और मेले में भाग लेने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।


  विधायक ने भगरवां में बीते दिन आयोजित दंगल का भी उल्लेख किया और वहां के आयोजन की प्रशंसा करते हुए 3 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दंगल और छिंज जैसे आयोजन ग्रामीण परिवेश में भाईचारे और एकजुटता की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।


  उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी करें ताकि उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगे और वे समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। विधायक ने आयोजकों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।


  इस अवसर पर छिंज मेला कमेटी पलाखी के प्रधान स्वदेश सोनू,उपप्रधान यशपाल सिंह, महासचिव संदीप,कोषाध्यक्ष महिंदर,पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, कुलदीप शर्मा,कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading