स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पहले दिन की गई 177 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच


करसोग


स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ आज नागरिक चिकित्सालय करसोग में सविता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत करसोग द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पद्मश्री नेक राम शर्मा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष बंसी लाल भी उपस्थित थे।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 177 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत महिलाओं के बीपी, शुगर, कैंसर, टीबी, एचआईवी और हेपटाइटिस के टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा और 2 अक्टूबर को संपन्न होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी काउंसलिंग करके पूरे परिवार को सशक्त करना है।


खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि करसोग में यह अभियान पहले दिन पूरी तरह सफल रहा। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 100 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है और नागरिक चिकित्सालय करसोग में 177 महिलाओं की जांच की गई।


उन्होंने सभी महिलाओं को अपना चेक अप करवाने का आवाहन करते हुए, महिलाओं से जांच के दौरान अपना आधार कार्ड, आभा आई डी साथ लाने का भी आग्रह किया है
उन्होंने सभी अधिकारियों , कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और मीडिया से जुड़े सभी लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading