घुमारवीं,
एसडीएम घुमारवीं गौरव चैधरी ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी घुमारवीं के सीर उत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ नगर परिषद् घुमारवीं कार्यालय परिसर में आगामी 2 और 3 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों एवं युवक मंडलों द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें समूहगान, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कसी, स्पून रेस, मटका फोड आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त आकर्षण का मुख्य केंद्र समूह नृत्य, सामाजिक नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल/युवक मंडल की चयन प्रतियोगिताएं उपमंडल के सभी पंचायत क्षेत्रों को छह क्लस्टरों में विभाजित करके करवाई जा रही हैं। इन क्लस्टर स्तरीय कार्यक्रमों में चयनित श्रेष्ठ महिला मंडल/युवक मंडल को सीर उत्सव के दौरान प्रस्तुतिकरण का अवसर दिया जाएगा।

गौरव चैधरी ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर महिला एवं युवक मंडलों के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत बकरोआ में ग्राम पंचायत अमरपुर, औहर, अवारीखलीण, बकरोआ, पनौल, रोहिण, मल्यावर, ननावां तथा पनोह 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत हरलोग में कुहमझवाड़, हरलोग, सर्युन्खास, तल्याणा, हवाण, तियुंखास, बल्ह-चुराणी, भूलसवाये, 20 सितम्बर को ग्राम पंचायत दकड़ी में ग्राम पंचायत घुमारवीं, लोहारवीं, कोठी, दाबला, सेऊ, बाड़ीमझेडवां, दकड़ी, पट्टा और मोरसिंघी क्षेत्र की पंचायतें शामिल रहेंगी। इसी तरह 22 सितम्बर को ग्राम पंचायत मेहरी काथला में क्षेत्र की पंचायतें लद्दा, कुठेडा, हटवाड़, पटेर, तलवाड़ा, मेहरी काथला, बम्म, कोट, घडालवीं, मरहाणा, पतेहडा़ तथा हम्बोट, 23 सितम्बर को ग्राम पंचायत गाहर में क्षेत्र की पंचायतें तडोन, बरोटा, डंगार, पडयालग, गाहर, गतवाड, दधोल, लंजता, भपराल, लेहड़ी-सरेल, भराड़ी, सलाओं उपरली तथा 24 सितम्बर को ग्राम पंचायत पपलाह में क्षेत्र की पंचायतें छत, संडयार, कोटलू-ब्रह्मणा, कपाहडा, पलासला, पपलाह, करलोटी तथा कसारू शामिल हैं।
एसडीएम ने सभी महिला मंडलों एवं युवक मंडलों से आग्रह किया है कि वह समय पर अपने-अपने क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दें ताकि सीर उत्सव को और भी भव्य एवं सफल बनाया जा सके।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.