मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत पिहडी के गांव खलियाना में मदन गोपाल सुपुत्र ओम प्रकाश की पशुशाला गिर गई। पशुशाला की दीवार गिरने से पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।
पशुशाला के मालिक मदन गोपाल ने बताया कि अभी तक नुकसान का कोई भी आंकलन नहीं लगाया गया है साथ ही कहा कि इसके बारे गांव पंचायत पिहडी के प्रधान विक्रम सिंह राणा को सूचित कर दिया है ताकि पंचायत पशुशाला को आपदा में डालकर सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजा दिला सके।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.