ऊना
नगर निगम ऊना द्वारा संचालित डीसिल्टिंग (नालियों से गाद हटाने) अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह कार्य नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर की निगरानी में किया जा रहा है।

आज वार्ड नंबर 1 के टक्का रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास और अंब रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में डीसिल्टिंग का कार्य किया गया। आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर स्वयं मौके पर पहुंचे और चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण नालियों में दोबारा सिल्ट (गाद) जमा हो गई है, जिसे हटाने के लिए नगर निगम विशेष सफाई अभियान चला रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बरसात के बाद लोगों को जलभराव या गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े, और शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सके।

एडीसी ने बताया कि बरसात से पहले ही नालियों की सफाई कर दी गई थी, लेकिन बारिश के चलते उनमें पुनः गाद भर गई। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने पर्याप्त मशीनरी और जनशक्ति लगाए है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है।

इससे पूर्व शनिवार को भी वार्ड नंबर 1 के लोअर अरन्याला और टक्का रोड क्षेत्र में तीन जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मियों की मदद से नालियों की सफाई की गई थी। यह कार्य नगर निगम के सैनिटरी सुपरवाइज़र विजय कुमार और उनकी टीम की देखरेख में संपन्न हुआ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.