मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पिछडी पंचायत पीहडी के अधयापक सुरेश ठाकुर ने अपनी स्वर्गीय पत्नी उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बलाहरा स्कूल के लिए 11000 रूपये दान किये हैं ।बलाहरा स्कूल के मुख्याध्यापक विपिन कुमार ने कहा कि यह सब हमारे ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश राणा के प्रयासों से संभव होता है।

राणा ने कहा कि हमें ऐसे ही लोगों की मदद और सरकार के सहयोग से संस्था का विकास करना चाहिए उन्होंने दानी सुरेश ठाकुर का धन्यवाद किया सुरेश ठाकुर स्वयं शिक्षा विभाग से 31 मार्च 2026 को सेवा निवृत हो रहे हैं। उन्होंने उनको सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
वहीं सुरेश कुमार ने कहा कि हम जिस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते हैं हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम स्कूल व बच्चों के प्रति कुछ अच्छा करके जांए ताकि बच्चों को अच्छा माहौल व साफ वातावरण मिले।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.