कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*


कुल्लू,

उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं सुरक्षा इत्यादि विषयों पर बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा, क्षतिग्रस्त बॉउंड्री वॉल निर्माण, एयरपोर्ट एनवायरमेंट कमेटी की बैठक के आयोजन, एयरपोर्ट क्षेत्र एवं आसपास संचालित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को लेकर सुरक्षा मानकों, नियमन और समन्वय जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आपदा की स्थिति में एयरपोर्ट अथॉरिटी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच संसाधनों के साझा उपयोग तथा संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार किया गया।


    बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, बॉउंड्री वॉल निर्माण से जुड़े तकनीकी, भूमि और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर भी संबंधित विभागों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


    उपायुक्त ने बैठक में चर्चा में आए सभी प्रमुख मुद्दों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश जारी किए। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading