ग्राम पंचायत लूथान में दो युवकों ने दिया पूरी पंचायत को संदेश                                                     सफाई आयोजन में दोनों युवकों ने दिया अपना योगदान लोगो से भी अपील


मिलाप कौशल खुंडियां


ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत  ग्राम पंचायत लूथान में दो युवक सुमित ठाकुर,अवनीत राणा ने  एक अनूठी पहल की।बता दें इन दोनों युवकों ने सफाई का बेड़ा अपने हाथों में उठाया।वार्ड नंबर 4 में जहां समस्त गांव का गंद प्लास्टिक कचरा जो बाबडी के पास फेंका हुआ था दोनों भाइयों ने उस गांव के कचरे को साफ करके एक जगह पर फूंक दिया ।



सुमित ठाकुर,अवनीत राणा ने कहा कि सफाई का लोग विशेष ध्यान रखें और जो जहां भी कूड़ेदान सरकार द्वारा रखे गए हैं वहां फेंके सुमित ठाकुर ने कहा कि यहां बहुत पुरानी बावड़ी है और साथ में मंदिर है  उस बावड़ी से लगभग सभी पानी पीते है और जहां ये कचरा है वो 50 मीटर की दूरी पर है इसलिए लोगों से अपील है कि खुले में गंद न फैलाएं वरना हम सब लोगो का जीवन खतरे की जद में आ सकता है आपको बता दें कि हर वर्ष यहां समस्त गांव के लोग भंडारा का आयोजन करते है और ये बहुत ही पुरानी जगह है इसलिए समस्या को निमंत्रण न दे ओर लोगों से अपील है कि अपने घर गांव को साफ रखे ।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading