सुक्खू सरकार ने आपदा सहायता राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी :केवल पठानियाराशन डिपो शिफ्ट करने पर स्थानीय लोगों ने जताया आभार

शाहपुर


प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु सहायता राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। अब पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता राशि 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 12,500 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।


यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि पंचायत में क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।पठानिया ने बताया कि पंचायत में जलशक्ति विभाग द्वारा 18 लाख, लोक निर्माण विभाग द्वारा 35 लाख तथा विद्युत विभाग द्वारा 15 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में राशन डिपो को उचित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।


उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि पंचायत में शेष पड़ी धनराशि को शीघ्र खर्च करने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। इस अवसर पर उन्होंने राम श्याम एवं हार महिला मंडल को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।ओबीसी ब्लॉक प्रधान सुरेश पटाकू ने बताया कि केवल सिंह पठानिया पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने अपने वेतन से ओबीसी समुदाय के लिए एक लाख रुपये प्रदान किए हैं।जिसके लिए ओबीसी वर्ग के लोग हमेशा उनके आभारी रहेगें।


कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अछरी देवी, कांग्रेस नेत्री सरिता सैनी, पूर्व प्रधान मकरोटी अजय, शेर सिंह ने भी अपने विचार रखे।
मकरोटी महिला मंडल प्रधान संध्या देवी ने अपने अंदाज में एक गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, फूड एंड सिविल सप्लाई अधिकारी सुरेश ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, जेई देवव्रत, जिप सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय, रीना पठानिया, जाह्नवी, शिवानी, मधु,मदन चांग, अजय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading