वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि……केवल सिंह पठानिया ने दी अंतिम विदाई*


शाहपुर,


शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा को आज वरदाई स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था।


शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वयं उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि शर्मा जी उनके लिए पितातुल्य थे और उन्हीं की उंगली पकड़कर वह राजनीति मे आगे बढ़े ।


उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।उन्होंने बताया कि इस  उम्र में भी शर्मा जी संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे और समय-समय पर उन्हें तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन देते रहते थे।


आज द्रमण स्थित उनके निवास स्थान पर भी सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ “देवदत्त शर्मा अमर रहें” के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading