अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पांच शताब्दी पुराना मंडी नगर तैयार, उप-मुख्यमंत्री कल करेंगे शुभारंभ                                                   नितिन, नेहा दीक्षित व कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों से सजेगा महोत्सव का सांस्कृतिक मंच                                                        20 फरवरी को होगी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड


मंडी,


अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए पांच शताब्दी पुराना मंडी नगर तैयार है। उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि इस सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा 16 फरवरी, 2026 को दोपहर 3.00 बजे पड्डल मैदान में किया जाएगा।

इससे पहले उप-मुख्यमंत्री श्री राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर महोत्सव की प्रथम जलेब में शामिल होंगे। श्री राज माधोराय जी की अगवानी में निकलने वाली इस भव्य जलेब में मंडी जनपद के लोक देवी-देवता सहित शहरवासी उत्साह एवं उल्लास के साथ भाग लेते हैं।


उन्होंने बताया कि उप-मुख्यमंत्री सेरी मंच पर आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान, श्रीलंका सहित अन्य देशों के दलों के साथ उत्तर भारत, हिमाचल तथा जिला मंडी के कलाकार भाग लेंगे।


अपूर्व देवगन ने बताया कि 16 फरवरी को पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित तथा नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देंगे। 17 फरवरी को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर और सुनील राणा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 18 फरवरी को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में माउंट फैशन शो, इन्द्रजीत पॉल, बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत तथा अंतरराष्ट्रीय दल प्रस्तुति देंगे।

19 फरवरी को चौथी सांस्कृतिक संध्या में ममता भारद्वाज, अरुण-अनुशीला जुगनी, कुमार साहिल तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दलों की प्रस्तुतियां होंगी। 20 फरवरी को पांचवी सांस्कृतिक संध्या के दौरान अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के साथ गीता भारद्वाज, कुशांत भारद्वाज और अन्य दल प्रस्तुति देंगे।

21 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ शिवरात्रि फाइनल, हार्मनी ऑफ पाइंस, इन्द्रजीत सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय दलों की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव मंडी की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपरा और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रमों में पारंपरिक वेश-भूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading