देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान*


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ सेवा और अनुकरणीय कार्यों के माध्यम से न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।


नीतिका पिछले तीन वर्षों से आपदा मित्र के रूप में कांगड़ा जिले में पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सेवाभाव के साथ सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनकी निरंतर एवं सराहनीय सेवाओं के परिणामस्वरूप उन्हें 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों की सेवा भावना, साहस और प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading