मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना मझीण में पुलिस ने यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु सोमवार को वाहनों की सख्ती से कागज़ात चैक किए। पिछले कुछ दिन पहले टैक्सी चालकों ने प्राइवेट गाड़ियों में सवारी ढोने वाले निजी वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा था। सोमवार को थाना प्रभारी मझीण रवि गुलेरिया ने अपनी टीम के साथ नाका लगाया तथा सभी वाहनों को चैक किया।
थाना प्रभारी रवि गुलेरिया ने दो पहिया वाहन चालकों को हैल्मेट पहनने को कहा तथा निजी वाहन चालकों को भी कहा कि वो निजी वाहन केवल अपने लिए ही इस्तेमाल करें न कि सवारी ढोने के लिए।इसी संदर्भ में सोमवार को नाके के दौरान एक अल्टो कार जो निजी वाहन है में सवारी ढोते हुए पकड़ा गया जिसका मोटर वाहन एक्ट 192 ए के तहत मौके पर ही दस हजार रुपए का चालान किया गया तथा भविष्य के लिए सवारी न ढोने को कहा है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.