आशीष बुटेल ने पंचायत दराटी में किया राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौधारोपण का शुभारंभवन मंडल परिक्षेत्र पालमपुर में रोपित किए जाएंगे 8 हजार पौधे

पालमपुर
विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने वीरवार को पंचायत दराटी से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अर्जुन का पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


   विधायक ने सभी को वन महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 5 जून को शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य वनीकरण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।


उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य पंजीकृत सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों में जोड़ा जाएगा। बंजर भूमि पर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।


     विधायक ने बताया कि योजना के तहत समूहों को 1 से 5 हेक्टेयर बंजर वन भूमि पर वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी इन्हीं समूहों की होगी। प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।


    उन्होंने कहा  कि ग्राम पंचायत दराटी के भवानी महिला मंडल टराटी द्वारा एक हेक्टेयर भूमि पर 800 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग और महिला मंडल के बीच एमओयू किया गया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पालमपुर वन परिक्षेत्र में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 8000 पौधे रोपित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि  द्वारा पूरे प्रदेश में पौधारोपण अभियान शुरुआत की गई है।


इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह, पूर्व डीएफओ बी.एस. यादव, स्थानीय प्रधान संजय कुमार, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading