मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां के गांव छिलगा के 75 वर्षीय पूर्व सैनिक कैप्टन रणजीत सिंह का शुक्रवार देर रात देहांत हो गया तथा शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि कैप्टन रणजीत 18 वर्ष की आयु में 1970 में पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे तथा 1971 भारत पाक युद्ध का सक्रिय हिस्सा रहे थे जिस के लिए थलसेनाध्यक्ष की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ था।

लगभग 30 साल की सेवा उपरांत अगस्त 2000 में सेवानिवृत हुए थे। अपनी सेवाकाल दौरान ही इनके तीनों बेटे भी पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। रिटायरेंट उपरांत समाजसेवा का काम किया तथा एक मंदिर का भी निर्माण किया जिसमें सुबह शाम अच्छी रौनक रहती थी। अंतिम संस्कार पर पूर्व सैनिक लीग खुंडियां ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा इलाके के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.