मिलाप कौशल खुंडियां
तहसील खुंडियां गांव बड़ोग लाहड़ महादेव के 80 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार रणजीत सिंह आजाद एक्स सिग्नल कोर का शनिवार शाम लुधियाना में उपचार दौरान निधन हो गया तथा रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि दिवंगत पूर्व सैनिक 1964 में सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे और 1988 में सेवानिवृत हुए थे। सेवाकाल दौरान 1965 व 1971 भारत पाक युद्ध के प्रत्यक्ष दर्शी रहे थे। बाद में ऑपरेशन ब्लू स्टार और श्रीलंका में भारतीय सेना के ऑपरेशन पवन में भी योगदान रहा।
रिटायरमेंट उपरांत हिमाचल सरकार में अध्यापक भी रहे और हेडमास्टर सेवानिवृत हुए। तदोपरांत अपनी पंचायत के प्रधान तथा ब्लॉक समिति के सदस्य चुने गए थे। महादेव को सड़क से जोड़ने का काम इन्हीं की देन है तथा अनेक सामाजिक कार्यों का हिस्सा रहे हैं।
इनके निधन पर पूर्व सैनिक लीग खुंडियां ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर इलाके के कैप्टन कुलदीप, सूबेदार कश्मीर, सूबेदार मेजर माधो राम, नायब सूबेदार अमर सिंह सूबेदार प्रदीप आदि मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.