मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत नाहलिंया के गांव समैहल की 34 वर्षीय महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई।एस पी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला गांव समैहल की रहने वाली थी।उसका नाम निशा देवी पत्नी देवी सिंह गांव समैहल डाक घर नाहलियां तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा था। महिला की आयु लगभग 34 वर्ष थी।
कहा कि थाना खुंडियां को जानकारी मिली थी कि एक महिला निशा देवी जो पशुओं को चारा लेने गई थी वो घास काटने के लिए वयूल नामक पेड पर चढ़ी हुई थी तो पांव फिसलने के कारण पेड से नीचे गिर गई तथा ढांक से लुढ़कती हुई 150 से 200 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी जिससे उक्त महिला को शरीर में गंभीर चोटें आईं थी।
महिला को प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल खुंडियां लाया गया वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद खुंडियां पुलिस ने वहां मौजूद लोगों व परिवार के बयान कलमबद्ध किए जिसमें किसी ने भी किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया।पुलिस ने धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही अमल में लाने की बात कही है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.