मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव अमरेहड मझीण के 46 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक अश्वनी कुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि अश्वनी कुमार जून 1997 में सेना सेवा कोर में भर्ती हुए थे तथा 18 साल की सेवा उपरांत अप्रैल 2015 को रिटायर हुए थे।
तदोपरांत कुल्लू में प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। बीते दिवस सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। इनके सहकर्मी तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मृत्यु हो गई।
अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी एवं एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए। इनके निधन से परिवार को गहरा झटका लगा है। शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया जिस में इलाके के पूर्व सैनिकों ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिवार के प्रति संवेदना जताई।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.