जिला रोजगार कार्यालय में हुआ लघु रोजगार मेले का आयोजन, 53 अभ्यर्थियों का हुआ चयन6 औद्योगिक इकाईयों ने लिया भाग, 300 पदों के लिए 142 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

बिलासपुर
जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल हुए कुल 142 अभ्यर्थियों में से 53 को चयनित किया गया।इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने बताया कि लघु रोजगार मेले में कुल 6 औद्योगिक इकाईयों ने भाग लेकर 300 पदों के लिए शामिल हुए 142 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए तथा 53 का अंतिम चयन किया।

लघु रोजगार मेले में 6 औद्योगिक इकाईयों जिनमें सूरज फबरिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बजाज कैपिटल इन्श्योरेन्स ब्रोककइंग लिमिटेड, शिवम इंस्टिट्यूट फॉर वोकैशनल ट्रेनिंग घुमारवीं, एस.आई.एस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड,  ज्यूपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी सोलन तथा काम्टिंट ऑटोमोबाइल को. लिमिटेड, नेक्सा शामिल है ने भाग लिया।


राजेश मैहता ने बताया कि यह लघु रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर रहा तथा उन्हें बेहतर रोजगार मिलने में मद्द मिली है। प्रदेश सरकार का भी उद्देश्य विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेले नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि बेरोजगार युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का यह सिलसिला जारी रह सके।
*
      


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading