ज्वाली
ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ओबीसी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक इस वर्ग के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग को राजनीतिक भागीदारी में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने ओबीसी हितों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने के लिए मंत्री का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि शैक्षणिक संस्थानों में भी शीघ्र ही आरक्षण बहाल किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य ओबीसी महासभा के अध्यक्ष कर्नल स्वरूप सिंह कोहली,मुख्य संरक्षक रमेश कौंडल,रिटायर्ड जज राकेश चौधरी, महासभा के जिला अध्यक्ष एमएल कौंडल,ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सदस्य महेंद्र चौधरी तथा दिनेश चौधरी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.