हिमाचल किसान सभा ने उच्च न्यायालय के अवैध कब्जों के फैसले को लेकर खुंडियां बाजार में निकाली विरोध रैलीनायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत वुधवार को हिमाचल किसान सभा भवारना व भेडू महादेव इकाईयों के नेतृत्व में चार मुख्य मांगों को लेकर रोटरी भवन से लेकर उपमंडल दंडाधिकारी के कार्यलय तक विरोध रैली निकाली। हिमाचल किसान सभा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रदेश सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करे ताकि पुश्तैनी कब्जों की बेदखली के ऊपर तुरंत रोक लगाई जा सके अतः धारा 163ए को बहाल किया जाए ताकि भूमिहीन व जरूरतमंद परिवारों में प्रदेश सरकार पांच वीघा जमीन का आवंटन कर सके।

पुश्तैनी कब्जों के नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।वन कानून 1980 में संशोधन के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाए व केंद्र सरकार को भेजा जाए।वन अधिकार कानून 2006 को तुरंत लागू किया जाए। प्रर्दशन को संबोधित करने वालों में भवारना ब्लाक इकाई के प्रधान सागर दास, सचिव राजिंदर कुमार, उपप्रधान शुधांषू कटोच,भेडू महादेव ब्लाक के प्रधान गोरख राम,सीटू केवल प्रधान केवल कुमार व वित्त सचिव अशोक कटोच आदि मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading