मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत खुंडिया मंडल में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रविंद सिंह रवि ने खुडिया मंडल के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों मोर्चा के पदाधिकारी ग्राम केंद्र प्रमुख, आईटी प्रभारी के साथ संगठनात्मक बैठक में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सब पदाधिकारीयों और सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता, मंडल उपाध्यक्ष ललिता चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार, एस सी मोर्चा अध्यक्ष गुरुदेव, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयचंद, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण राणा,महामंत्री नरेंद्र अगंन ,महामंत्री राजेश शर्मा,महामंत्री संजीव, मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह राणा,प्रवक्ता पृथ्वी चंद, मनोज कुमार लगडू, मधुबाला, प्रवीण कुमकुम कार्यालय सचिव कश्मीर सिंह डढ़वाल और मंडल कार्यकारिणी ग्राम केंद्र सदस्यों ने बुधवार की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया ।
भाजपा मंडल खुंडिया की विशेष बैठक में मंडल के 48 वूथों को पांच जोन मे बांटा गया जिसमें जुरुंडी,नाहलियां,पिहड़ी ,के प्रभारी कल्याण सिंह सह प्रभारी प्रदीप कुमार, डोला खरयाना, लगडू, सलिहार के प्रभारी कुशल सिंह, सह प्रभारी संसार चंद, खुंडिया बारी थिल प्रभारी गुरबख्श सिंह, सह प्रभारी कुलदीप सिंह, सुरानी अलूहा टिहरी के प्रभारी दिलीप सिंह ,सह प्रभारी बिशन दास, मझीण ,धतेहड के प्रभारी देवेंद्र कुमार सह प्रभारी करतार सिंह। मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने कहा यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से जारी की जाती हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.