किरण राही/पधर (मंडी)।
चौहारघाटी की रा० व० मा० विद्यालय रोपा में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए नशा मुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यक्रम में पुलिस थाना प्रभारी पधर सौरभ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सौरभ ठाकुर ने बच्चों को एनडीपीएस एक्ट और साइबर क्राइम के बारे में स्कूली छात्रों को विस्तार पूर्वक से अवगत करवाया।
उन्होंने छात्रों को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलवाया। कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जाकर धीरे धीरे समाप्त होती जा रही है जो समाज और देश के लिए चिंता के विषय से कम नहीं। नशे को रोकने के लिए सरकार ने कानूनी स्तर पर ठोस कदम उठा रखे हैं ।

उनके साथ मानक मुख्य आरक्षी रविराज और महिला थाना मंडी से महिला आरक्षी प्रवीणा ठाकुर भी मौजूद रही। उप प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग के सदस्यों और अधिकारी का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा की संस्थान में सामाजिक बुराइयों को लेकर समय समय पर जागरूकता कार्यशाला लगाकर बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने गीतों के माध्यम से नशा निवारण का संदेश दिया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.