बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर ने सभी से आग्रह किया की वह समस्त सरकारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचने का कार्य करे | उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढाने का प्रयास करे तथा वित्तीय साक्षरता कैंप समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाए |

उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती हे तो वे अपने बैंक कि योजनाए तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगो को इस की जानकारी दें| उन्होंने कहा की महिला सशतिकरण तथा युबाओ के उधामिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुचाने के लिए कार्य करने की आवशयकता है |

सहायक आयुक्त ने बैंकों से आग्रह किया की गुणबत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करे व वित्तीय वर्ष के सभी लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोतर वृद्धि करने के निर्देश दिए | उन्होंने बैंकों के अनर्जक अस्तियो पर चिंता व्यक्त किया तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग करने का आशवासन दिया |
विशाल भारद्वाज,मुख्य प्रंधक पंजाब नेशनल बैंक , अखारा बाजार कुल्लू ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया तथा सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकरियो को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए बधाई दी |
उन्होने बताया कि ज़िले की 30.06.2025 को बैंको में कुल जमाराशि Rs.10726.00 करोड़ एवं कुल ऋण Rs. 4919.88 करोड़ है | ज़िले की ऋण जमा अनुपात 45.87 % है |

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.