भारी बारिश के चलते अनेकों लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा है नगरोटा बंगवा विधानसभा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है जिसका निरीक्षण करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली खप्परनाला, घीन, बूसल, बड़ोह, धनोआ, खरट, जंदराह और सदुबरग्रां पंचायत पहुँचे।
आरएस बाली ने आपदा पीड़ित परिवारों के घर पहुंच कर मौके पर निरीक्षण किया और परिवार जनों से बातचीत की। उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने परिवार जनों से कहा कि वह प्रत्येक आपदा पीड़ित परिवार के जीवन को पूर्व स्थिति में लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।

इस दौरान उन्होंने खप्पर नाला में सूरम सिंह, राज, निर्मला देवी, राजकुमार , सुरेश कुमार, कविराज, पवन कुमार और सवर्ण सिंह के क्षतिग्रस्त घरों को देखा जो लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने सभी परिवार जनों से बात करते हुए कहा कि यह सभी घर पहाड़ी के दरकने के कारण निरंतर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं ऐसे में परिवार किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार ना हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को इस जमीन की जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिवार जनों से कहा वह इस समस्या का स्थाई समाधान करेंगे और इसके बारे मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मिलकर स्थाई समाधान निकालेंगे। इस दौरान उन्होंने सुरम सिंह सुपुत्र स्वर्गीय जगत राम को घर पूरी तरह नष्ट होने के चलते फौरी राहत के तौर पर 30 हजार अपनी तरफ से दिए। 12 घरों के परिवारों ने आरएस बाली के समक्ष पानी की समस्या रखी जिसका तुरंत समाधान करने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने हरजीत सिंह, सिमरो देवी, सोनीका और विजय लक्ष्मी के क्षतिग्रस्त घर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ोह रेस्ट हाउस पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने जंदराह में पाठशाला के अतिरिक्त दीवारीकरण के लिए 1 लाख रुपये दिए और मुख्यद्वार के लिए भी राशि जल्द उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने जंदराह निवासी पुरुषोत्तम दास के घर का भी निरीक्षण किया जो लैंडस्लाइड के चलते हैं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

आरएस बाली ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ित परिवार के पूर्ण नष्ट घर को पुनः बनाने के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा के ऐतिहासिक फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा आज के समय में घर का निर्माण 1.5 लाख रुपए से करना मुश्किल है।
उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके आश्वासन दिया कि पूर्णतया नष्ट घरों को वे जल्द 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाएंगे और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित सभी परिवारों को जल्द से जल्द फौरी राहत सहित हर संभव मदद देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण किया।
यह रहे उपस्थित।

यह रहे उपस्थित। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह ,बीडीओ सुरजीत सिंह, बीडीओ लतिका, अधिशासी अभियन्ता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर और कमल चैधरी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.