नाहन
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव शहरी विकास से प्राप्त अधिसूचना के अनुरूप संगडाह को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत संगडाह के रूप में वर्गीकृत किया जाना है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावित घोषणा से संबंधित क्षेत्र के निवासियों का यदि कोई आक्षेप हैं तो इस अधिसूचना के राजपत्र हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह की अवधि के भीतर अर्थात 21 अगस्त, 2025 से पूर्व लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रेषित करें। नियत अवधि के अवसान के पश्चात किसी भी प्रकार के आक्षेपों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.