विधायक किशोरी लाल ने नगर परिषद बैजनाथ- पपरोला के खतरेहड़ गांव में पेयजल हैंडपंप का किया लोकार्पण


बैजनाथ


विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने आज खतरेहड़ गांव में नगर परिषद बैजनाथ- पपरोला द्वारा 4 लाख रुपए की लागत से स्थापित पेयजल हैंडपंप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आम जनमानस को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की कमी को दूर किया जा सके।


विधायक किशोरी लाल ने बताया कि 92 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के माध्यम से बैजनाथ तथा पपरोला के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। इन योजनाओं के पूरा होने पर हजारों लोगों को नियमित स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।


उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि खीर गंगा घाट क्षेत्र से कूड़ा-कचरा पूरी तरह हटाया जा चुका है तथा कूड़ा संयंत्र के माध्यम से कचरे का निष्पादन किया जा रहा है। यह कदम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विधायक ने कहा कि हिमाचल सरकार की जनहितैषी नीतियां और योजनाएं आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम, पार्षद मुकेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, खंड चिकित्सा अधिकारी दिलावर सिंह देओल, सहायक अभियंता जलशक्ति शर्ति शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, कैo जगदीश चन्द, मिलाप राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading