पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता: विद्या नेगी*                                                     धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई*


धर्मशाला,

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।


महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर तथा रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि कुल सूचीबद्ध 28 मामलों में से 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 12 मामलों का निपटारा कर दिया गया, जबकि 3 मामले प्रक्रिया में हैं, जिनमें याचिकाकर्ता एवं प्रतिवादी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आयोग शीघ्र ही दूसरी विशेष अदालत का आयोजन करेगा।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग से निःसंकोच संपर्क करना चाहिए।
इस अवसर पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्या सचिव बुशरा अंसारी, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, महिला थाना धर्मशाला से सब-इंस्पेक्टर रजनी, हैड कांस्टेबल आशा तथा महिला आयोग के निजी सचिव दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading