विडियो काॅल पर ग्रामीणों ने सीएम से लगाई थी फरियाद, मिला नया फुटब्रिज*                                                 *भनाला एवं बोडुसरना पंचायतों के बाशिंदों ने सीएम को कहा थैंक्स*                                                  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया नवनिर्मित ब्रिज का निरीक्षण                                                    बरसात में बहा था फुटब्रिज, भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों का टूटा था संपर्क


   धर्मशाला,

शाहपुर विस क्षेत्र के भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों को आपस में जोड़ने वाला नया फुटब्रिज मिलने से सफर फिर से आसान हो गया है । ग्रामीणों ने नया फुटब्रिज निर्मित होने पर सीएम का थैंक्स भी किया है। बुधवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दस लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित   फुटब्रिज का निरीक्षण भी किया।


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के “व्यवस्था परिवर्तन” के संकल्प को साकार करते हुए मात्र दस लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य तीन माह की अवधि में पूर्ण किया गया है, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।


     उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भनाला तथा बोडुसरना को जोड़ने वाला फुट ब्रिज भारी बरसात के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था उन्होंने कहा कि धड़मोथा गांव सहित लगभग 200 नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की इस समस्या को लेकर एक ही फोन कॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद भी किया।


   उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्प है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तमाम आर्थिक चुनौतियों के बाबजूद आम जनमानस को सुविधाएं देने के लिए जनहितैषी निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान सरकार ने विकास के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की सौगत दी है तथा अब शाहपुर विस क्षेत्र के नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाइन के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

आज नवनिर्मित फुटब्रिज के निरीक्षण अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर भनाला पंचायत के पूर्व प्रधान रविंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading