सरकाघाट उपमंडल में पशुमित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया सम्पन्न                                                  परीक्षण में 176 अभ्यर्थी शामिल, 175 घोषित हुए उत्तीर्ण


सरकाघाट,


उपमंडल सरकाघाट में पशुमित्र भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के खेल मैदान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन शारीरिक परीक्षण उपसमिति सरकाघाट की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार सरकाघाट मनीश कुमार ने की।


तहसीलदार मनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती के लिए उपमंडल सरकाघाट से कुल 197 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 193 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए। शारीरिक परीक्षण में 176 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 175 को शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण घोषित किया गया।


शारीरिक परीक्षण उपसमिति में सहायक निदेशक कुक्कुट उत्पादन हिम हैचरी सुंदरनगर डॉ. मनदीप कुमार , वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉ. राजेंद्र सिंह जसवाल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अर्पण शर्मा एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने परीक्षण प्रक्रिया के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading