इंदौरा
विधायक मलेंद्र राजन ने आज बाढ़ प्रभावित ढांगू माजरा रोड तथा जगतगिरी आश्रम के पास क्षतिग्रस्त हुए एनएच-44 से काशनिक आश्रम रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि हाल ही में चक्की खड्ड में भारी बरसात के कारण आई बाढ़ से दिल्ली–जम्मू रेलवे लाइन पर बने पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया। लगातार हो रही बरसात के कारण इस सड़क मार्ग पर आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान खोजने और सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अभियंता अनूप उप्पल, कनिष्ठ अभियंता जशमेक, थाना प्रभारी डमटाल विशाल राठौर, पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर,उप प्रधान माजरा तिलक राज तथा गगनदीप उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.