मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत आते उप तहसील मझीन में कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक की शाखा पिछले कई वर्षों से यहाँ है और जो कि चंगर की पंचायतों को बैंक की सेवाएं दे रहे है यहां दूर दराज से लोग अपने पैसे का लेन देन करते है आज बात करे तो पिछले कुछ दिनों से लोगों में खुशी की लहर आ गई है क्योंकि कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक में लॉकर की सुविधा यहां खुल गई है जिससे लोगों को बहुत सुविधा होगी ।

बैंक प्रबंधक रजत शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें यहां लॉकर की सुविधा बैंक में आ गई है उन्होंने बताया कि ये तीन तरह के लॉकर की सुविधा है पहले स्मॉल लॉकर जिसका वार्षिक शुल्क 800 रु होगा उसके बाद मीडियम लॉकर 1200रु वार्षिक ओर लार्ज लॉकर 2500 रु ओर एक्स्ट्रा लार्ज 4500रु वार्षिक होगा ये लॉकर का प्रावधान है लेकिन अभी फिलहाल स्मॉल लॉकर ही यहां पर है जिसका वार्षिक शुल्क 800 रु है रजत शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यहां के लोग बढ़ चढ़ कर इस लॉकर व्यवस्था का उपयोग करे और ज्यादा जानकारी के लिए मझीण में कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक में पहुंचे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.