मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अधिकतर अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की अलग-अलग कमेटियां गठित की गई थी। शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले अभिभावकों का पहले पंजीकरण किया गया। शिक्षकों नेे फर्स्ट टर्म एग्जाम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए।
साथ ही इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की ओवरऑल डवेलपमेंट कैसे करनी है, वे किन-किन विषयों में कमजोर है, भविष्य में उन्हें कैसे बेहतर पायदान पर लाया जा सकता है, इन तमाम विषयों पर क्रमबद्व रूप से शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ सार्थक चर्चा की। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस गहन मंथन का भविष्य में अच्छा परिणाम आएगा।

इसके साथ ही स्कूल के परीक्षा हॉल मे सभी अभिभावक, अध्यापक व स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी एकत्रित हुए। यहां अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुरेश ठाकुर ने बताया आज के युग में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। इसके लिए विद्यार्थियों को ओर अधिकर कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है।
साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह भी किया कि वे बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से रोंके ओर अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान क्रेंदित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व अभिभावकों को मिलकर एक सकारात्मक माहौल में विद्यार्थियों का विकास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी होने बेहद जरूरी है। विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरूजनों का भी सम्मान करें।
शिक्षा संवाद के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय में प्रदान की जा रही गुणात्मक शिक्षा के बारे में भी अभिभावकों को अवगत करवाया। इसके अलावा लेक्चरर फिजिक्स नीरज कुमार ने अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियों से सबंधित तमाम औपचारिकताओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.